नटखट प्लेबॉय आमिर का किरदार निभाएंगे इमरान हाशमी

नटखट प्लेबॉय आमिर का किरदार निभाएंगे इमरान हाशमी
कितना मजेदार होगा जब नटखट प्लेब्यॉय आमिर खान के किरदार को बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी निभाएंगे।

ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा महेश भट्ट की अगली फिल्म 'दिल हैं के मानता नही' की रिमेक में। जिसमें मि. परफैक्टनिस्ट के उस नटखट प्रेमी के किरदार को इमरान हाशमी निभाएंगे।

90 के दशक की आमिर खान और पूजा भट्ट अभिनीत फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' एक रोमांटिक हिट फिल्म थी जिसे महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। इससे पहले आशिकी-2 जैसी सुपर हिट रोमांटिक फिल्म का निर्देशन करने वाले महेश भट्ट के लिए लगता हैं कि वह युवाओं की रग-रग से वाक़िफ़ हैं।

अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इस फिल्म में भी पुरानी ही कहानी को मूल रूप में दोहराने की बात चल रही हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया हैं।

भट्ट का कहना हैं कि मेरी यह फिल्म फ्रैंक काप्रा की फिल्म 'इट हैपंड वन नाइट' पर आधारित थी, लेकिन इसमें अभिनेता के किरदार के साथ न्याय नहीं किया गया था। रीमेक में हम अभिनेता के किरदार के साथ न्याय करना चाहते हैं।

वही पिछले साल पूजा भट्ट ने 'दिल हैं के मानता नहीं' को लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कास्ट करने की इच्छा ज़ाहिर की थी।

End of content

No more pages to load