सलमान का नया लेडी-लव लुलिया वेंचर

सलमान का नया लेडी-लव लुलिया वेंचर
आज कल इंडस्ट्री में सलमान खान के लव-अफेयर और शादी की चर्चा बड़े जोरों पर हैं। सुनने में आया हैं कि वह आज कल एक ख़ूबसूरत रोमानियन बाला के साथ डेट कर रहे हैं। ये खूबसूरत बाला लुलिया वेंचर हैं जो सलमान के लिए ही भारत आई हैं।

चर्चा हैं कि सलमान खान लुलिया के साथ दो साल से मिल जुल रहे हैं। लुलिया आज कल भारत आई हुई हैं। ऐसे में सलमान का ज्यादातर वक़्त लुलिया के साथ ही बीतता हैं। यहाँ तक कि सलमान हैदराबाद में चल रही अपनी एक फिल्म की शूटिंग पर भी लुलिया को अपने साथ ही लेकर गए थे।

सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने लुलिया को कार्टर रोड पर एक अपार्टमेंट में फ़्लैट भी दिलवाया हैं। वैसे अभी तक लुलिया सलमान खान के परिवार के साथ ही रह रही थी। सलमान भी इन दिनों इसी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। क्योंकि उनके पुराने निवास स्थान 'गैलेक्सी हाइट्स' में पुनर्निर्माण का काम चल रहा हैं। जिसके चलते वह तीन महीन से यहाँ रह रहे हैं।

बॉलीवुड में ऐसी कितनी ही एक्ट्रेस हैं जिनके लिए सलमान खान ने ना सिर्फ रहने की व्यवस्था की। बल्कि उनकी हिंदी फिल्मों में अपना करियर बनाने में भी मदद की। जिनके साथ सलमान अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे। लेकिन बाद में ये एक्ट्रेस सलमान से अपना पल्ला झाडती नज़र आई।

अब लुलिया वेंचर के साथ भी सलमान के गहरे प्रेम संबंधों यहाँ तक कि शादी करने तक के भी कयास लगाए जा रहे हैं। अब ये बॉलीवुड का चर्चित जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा या नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल दोनों के डेट करने की ख़बरे बड़े जोरों पर हैं।

End of content

No more pages to load