कल्कि करेंगी सैफ के साथ रोमांस

कल्कि करेंगी सैफ के साथ रोमांस
सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी हैं दीवानी' की अदिति के वारे-न्यारे हो गए हैं। इस फिल्म ने उन्हें एक कदम आगे कर दिया हैं। यानी अब कल्कि कोचलिन सैफ अली खान के साथ रोमांस करेंगी। कल्कि 'गो गोवा गोन' के निर्देशकों राज एंड डी.के की आगामी फिल्म में सैफ की हीरोइन के तौर पर काम करेगी।

वैसे तो कल्कि की अब तक कि सारी फ़िल्में व् उनके किरदार हमेशा लीक से हटकर ही रहे हैं। लेकिन सैफ की होम प्रोडक्शन में उनके साथ काम करना उनके लिए एक अच्छा अवसर होगा। इस फिल्म की शूटिंग लोस एंजल्स में चल रही हैं।

सूत्रों का कहना हैं कि इसमें कोई शक नहीं हैं कल्कि ने अपनी पहली फिल्म 'देव-डी' के साथ ही अपनी पहचान बना ली थी। लेकिन अब तक वह फिल्मों में केवल एक सीमित किरदार में ही दिखी हैं।

कल्कि कहती हैं कि हाँ मैं फिल्म में सह-कलाकार की भूमिका कर रही हूँ। मैं अपनी फिल्म के दोनों निर्देशकों से बेहद प्रभावित हूँ। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का हैं और इस फिल्म की स्क्रिप्ट की जो कॉमिक टाइमिंग हैं वह बेहद शानदार हैं।

End of content

No more pages to load