अपूर्व लखिया को महसूस हुई संजय की कमी

अपूर्व लखिया को महसूस हुई संजय की कमी
निर्देशक अपूर्व लखिया की 'जंजीर' की रीमेक फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। लखिया ने कहा कि वह 1973 में जारी हुई मूल फिल्म की प्राण वाली भूमिका अदा करने वाले जेल में कैद अभिनेता संजय दत्त की कमी महसूस कर रहे हैं। संजय इस समय 1993 मुंबई विस्फोट मामले में साढ़े तीन साल कैद सजा काट रहे हैं।

लखिया ने गुरुवार को संजय दत्त अभिनीत 'पुलिसगिरी' के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर संववाददाताओं से कहा, "हम उनकी बहुत कमी महसूस कर रहे हैं। मेरी फिल्म 'जंजीर' का प्रचार भी शुरू हो गया है। मैं दिल से दुखी हूं कि संजू सर यहां नहीं हैं। 'पुलिसगिरी' भी उनके लिए बड़ी फिल्म है और हम उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। हर कोई उन्हें चिट्ठी लिख रहा है.. हम और क्या कर सकते हैं।"

लखिया मानते हैं कि संजय की गैर मौजूदगी से प्रचार कार्यक्रमों में घाटा नजर आ रहा है।

53 वर्षीय लखिया ने कहा, "संजू सर बहुत बड़े सितारे हैं। बहुत लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उनके न होने से प्रचार में घाटा हो रहा है लेकिन हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। जो हमारे पास है हमें उसी में अच्छा करना है।"

फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन वाली भूमिका में दक्षिण भारतीय सितारे रामचारण तेजा, जया बच्चन वाली भूमिका में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म छह सितम्बर को प्रदर्शित होनी है।

End of content

No more pages to load