अर्जुन की पार्टी के बाद बीमार हुई कैटरीना

अर्जुन की पार्टी के बाद बीमार हुई कैटरीना
जब से कैटरीना की रणबीर के साथ कहा सुनी की ख़बरे आई हैं। कैटरीना की तबियत ही खराब चल रही हैं। सुनने में आया हैं कि कैट को अंतिम दिनों सिर्फ अर्जुन कपूर की जन्म दिन की पार्टी के दौरान ही देखा गया था। तभी से उनकी तबियत लगातार खराब चल रही हैं।

अपने खराब स्वास्थ्य के चलते कैट का इरादा कुछ दिनों तक घर पर ही आराम करने का था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें शूटिंग के तय किये गए वक़्त पर यश राज की फिल्म शूट पर जाना ही पड़ा। क्योंकि आमिर ने पहले ही अपनी डेट दे दी थी। ऐसे में कैट के पास काम पर जाने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था।

एक सूत्र का कहना हैं "कैटरीना को वायरल बुखार हुआ था जिसके के चलते तबियत ख़राब चल रही थी। इससे पहले उन्हें अर्जुन कपूर के जन्म दिन की पार्टी में देखा गया था। इसके बाद से वह कमज़ोरी के कारण घर पर ही आराम कर रही थी। जब उन्हें पता चला कि आमिर ने निर्देशक को फिल्म की डेट दे दी हैं तो उन्हें शूट के लिए जाना ही पड़ा।

आमिर के करीबियों से सुनने में आया हैं। "कैट को जब पता चल कि आमिर अपना समय दे चुके हैं तो वह उनके कार्यक्रम में फेरबदल नहीं करना चाहती थी।

End of content

No more pages to load