'आईफा' अवार्ड समारोह को माधुरी की कमी खली

'आईफा' अवार्ड समारोह को माधुरी की कमी खली
माधुरी दीक्षित मकाऊ में हुए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) की अपनी फिल्म 'गुलाब गैंग' की सेमीनार में थकावट के कारण भाग नहीं ले सकी। जिसका उन्हें बेहद दुःख हैं।

गुरुवार को मकाऊ में (आईफा) अवार्ड की शुरुआत एक सेमीनार से हुई। जिसमे बॉलीवुड के सितारे अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, परिणिति चोपड़ा, आयुष्मान खुराना जैकलिन फर्नांडीज समेत अन्य बॉलीवुड कलाकार मौजूद थे। लेकिन इसमें के न होने से उनकी अनुपस्थिति महसूस कर रहे थे।

अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते माधुरी ने मुंबई से होन्ग-कोंग तक का सफ़र करने के लिए मना कर दिया था।

हालांकि इस पुरस्कार समारोह को माधुरी की अनुपस्थिति में कुछ अडचनों का सामना भी करना पड़ा। पहले दिन सभी के थके होने के कारण अवार्ड कार्यक्रम देर से शुरू करने की सोची जा रही थी। लेकिन बाद में इसे अगले दिन तक के लिए टाल दिया गया। कल देर रात शुरू हुए समारोह में जहां तकनीकी पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। वहीं आज 'गाला अवार्ड' का आयोजन किया जाएगा।

End of content

No more pages to load