रणवीर का नशा हुआ दोगुना

रणवीर का नशा हुआ दोगुना
रिकी बहल यानी रणवीर के लिए आज यानी 6 जुलाई को दोगुनी ख़ुशी का दिन हैं। एक तो उनकी फिल्म 'लुटेरा' अच्छा बिज़नेस कर रही हैं। दूसरी बात कि आज उनका जन्म दिन हैं। यानी आज के दिन रणवीर पूरे 28 साल के हो गए हैं।

वैसे तो रणवीर हमेशा नशे में चूर ही रहते हैं। हाल ही में उनकी जो तस्वीरे न्यूज़ में छाई रही थी वो रणवीर के नशे की पूरी कहानी बता रही थी। लेकिन आज कल वह अपनी फिल्म 'लुटेरा' की सफलता और अपने जन्म दिन की ख़ुशी में चूर हैं।

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से एक शरारती लड़के की लुक से अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर आज इंडस्ट्री में बेहद तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहे हैं। 'लुटेरा' के बाद 'राम लीला' और 'गुंडे' भी उनकी झोली में हैं।

End of content

No more pages to load