मूल 'जंजीर' से अलग है इसका रीमेक : लखिया

मूल 'जंजीर' से अलग है इसका रीमेक : लखिया
फिल्मकार अपूर्व लखिया का कहना है कि उनकी आने वाली रीमेक फिल्म 'जंजीर' 1973 में प्रदर्शित मूल फिल्म से अलग है। रीमेक फिल्म में कई नए व्यवसायिक तत्व जोड़े गए हैं।

फिल्म के निर्देशक लखिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं अपनी फिल्म से काफी संतुष्ट और खुश हूं। यह फिल्म मैंने दिल से बनाई है। यह मूल फिल्म से अलग है। यह पूर्णत: व्यवसायिक फिल्म है और मुझे इसके प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है।"

उन्होंने कहा, "मैं राम चरण तेजा और प्रियंका चोपड़ा के अभिनय से बेहद खुश हूं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।"

फिल्म का प्रचार कार्यक्रम अगस्त महीने से शुरू होने वाला है। लखिया ने कहा, "वर्तमान समय में फिल्म के प्रदर्शन से पहले प्रचार महत्वपूर्ण हो गया है। फिल्म छह सितम्बर को प्रदर्शित हो रही है।"

फिल्म के निर्माता अमित मेहरा हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण तेजा ने रीमेक फिल्म में मूल फिल्म की अमिताभ बच्चन वाली भूमिका निभाई है जबकि प्रियंका चोपड़ा जया बच्चन वाली भूमिका में दिखाई देंगी।

End of content

No more pages to load