युक्ता मुखी ने अपने बेटे के लिए खटखटाया पुलिस का दरवाज़ा

युक्ता मुखी ने अपने बेटे के लिए खटखटाया पुलिस का दरवाज़ा
युक्ता ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ अम्बोली पुलिस स्टेशन में दहेज़ उत्पीडन को लेकर शुक्रवार को रिपोर्ट लिखाई हैं। ऐसा युक्ता ने अपने बेटे की भलाई के लिए किया हैं।

1999 में फैमिना मिस इण्डिया रह चुकी युक्ता मुखी ने 2008 में प्रिंस तुली से शादी की थी। तभी से इन दोनों के बीच झगडे और उत्पीडन की ख़बरे आनी शुरू हो गई थी। तब से जा कर अब युक्ता ने अपने पति के खिलाफ ऐसा ठोस कदम उठाया हैं।

युक्ता के परिवार के एक नज़दीकी का कहना हैं कि युक्ता अपने वैवाहिक जीवन में बड़ी मुश्किलों से गुज़र रही हैं। युक्ता ने नागपुर से मुंबई अपने माता-पीता के घर बहुत चक्कर लगाए लेकिन कभी अपने बारे में उनसे कुछ नहीं कहा। लेकिन अपने बेटे के जन्म के बाद युक्ता को ऐसा कदम उठाना ही पड़ा।

नाम न छपने की शर्त पर युक्ता के एक मित्र ने बताया ''युक्ता एक बेहद बहादुर लड़की हैं। इस वक़्त वह बेहद विषम परिस्थितियों से गुज़र रही हैं। वह पिछले साल अपने माता-पिता के साथ रहने आई थी। दरअसल युक्ता नहीं चाहती थी कि उनका बेटा ऐसे माहौल में पले बढे जिससे वह खुद ही बचना चाहती हैं। अभी वह बहुत छोटा हैं, और वह नहीं चाहती कि उसका बेटा अपनी माँ को पिटते हुए देखे। युक्ता ने अभी तक अपनी गरिमा बना कर रखी हैं। सूत्र आगे कहते हैं कि युक्ता ने अपने बारे में और कुछ भी कहने से मना कर दिया।''

End of content

No more pages to load