बिपाशा ने खोया खाने-पीने पर नियंत्रण

बिपाशा ने खोया खाने-पीने पर नियंत्रण
बंगाली बाला यानी बिपाशा बसु अपनी फिटनैस को लेकर किस हद तक जागरूक रहती हैं। इस बात से तो कोई अनजान नहीं हैं। यहाँ तक कि वह चावल भी साल में सिर्फ एक बार ही खाती हैं और वो भी अपने जन्मदिन पर। लेकिन आज कल वह अपनी भूख पर नियंत्रण ही नहीं रख पा रही हैं।

दरअसल बात ये हैं कि बिपाशा इन दिनों विक्रम भट्ट की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए उटी में हैं। सूत्रों के अनुसार ठंडे मौसम के कारण बिपाशा बसु को भूख ज्यादा लग रही हैं। भूख भी इतनी लग रही हैं कि वह अपने खाने पर नियंत्रण ही नहीं रख पा रही हैं। इसीलिए आज कल बिपाशा का खाने पीने पर कुछ ज्यादा ही ध्यान लगा हुआ हैं।

सूत्र के अनुसार बिपाशा को इस बात का भी डर हैं कि आज वह जो खा रही हैं और साथ ही क़ॉफ़ी के कप पे कप पिए जा रही हैं वह कल उनकी बॉडी पर भी दिखेगा। इसलिए अपने वजन पर नियंत्रण रखने के लिये बिपाशा ने अपनी फिटनैस के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव किया हैं। अब बिपाशा ने अपने शरीर से अतिरिक्त चरबी हटाने के लिए कार्डियो शुरू किया हैं।

End of content

No more pages to load