शाहरुख खान 'भाग मिल्खा भाग' के फरहान से बेहद प्रभावित

शाहरुख खान 'भाग मिल्खा भाग' के फरहान से बेहद प्रभावित
फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' आजकल बेहद चर्चा में हैं, यहाँ तक कि बॉलीवुड के दिग्गज भी इस फिल्म में फरहान के किरदार से बेहद प्रभावित हैं और उनकी तारीफ़ किये बिना अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख ने भी दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म में फरहान के किरदार की तारीफ़ की हैं।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एथलीट मिल्खा सिंह की जीवन यात्रा पर आधारित हैं। जिसमें फरहान और सोनम कपूर ने अभिनय किया हैं।

शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म के बारे में शाहरुख ने ट्विटर पर पोस्ट किया हैं, "सिर्फ आपके अतीत के साथ ही एक ऐसी रेस हैं जिसे आप नहीं जीत सकते। 'भाग मिल्खा' एक बेहद प्यारा अनुभव हैं। फरहान और राकेश, मैं आप दोनों को मुझे उड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद देता हूँ।"

End of content

No more pages to load