सलमान के आगामी रोमांस को लेकर जद्दोजहद

सलमान के आगामी रोमांस को लेकर जद्दोजहद
सलमान खान सूरज बडजात्या के साथ काम करने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। लेकिन उनके लिए हीरोइन नहीं मिल रही हैं। वैसे तो निर्देशक के हाथ में हीरोइनो की एक लंबी सूची हैं, लेकिन उनमें से किसी का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया हैं।

हालाँकि इस फिल्म के लिए परिणिति चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज़ का नाम काफी चर्चा में था।

एक सूत्र का कहना हैं "हमने अभी तक सलमान के लिए किसी भी हीरोइन का नाम फाइनल नहीं किया हैं। फिल्म में चेहरा नया होगा या जाना-पहचाना ये भी नहीं पता। अभी तक फिल्म के लिए सिर्फ सलमान का ही नाम फाइनल हुआ हैं। प्रोजेक्ट के एक नज़दीकी सूत्र का यह भी कहना हैं कि फिल्म में सलमान के साथ कैट को लेने की भी बात चल रही हैं।"

इनके अलावा अनुष्का शर्मा का नाम भी निर्देशकों की लिस्ट में हैं। सलमान और बडजात्या इस बार 14 साल के बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। दोनों को इससे पहले 1999 में पारिवारिक ड्रामा 'हम साथ साथ हैं' में साथ आए थे। सुनने में आया हैं कि इनकी अगली फिल्म भी फैमिली ड्रामा ही होगी। लेकिन इस बार हीरो और हीरोइन सिर्फ एक-एक ही होंगे।

फिल्म की शूटिंग अगले साल के जून में शुरू होगी और मुंबई के अलावा गुजरात और राजस्थान में शूट की जाएगी।

End of content

No more pages to load