खुशमिजाज और सराहनीय थे प्राण : बिग बी

खुशमिजाज और सराहनीय थे प्राण : बिग बी
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने सबसे सबसे प्यारे दोस्त और सह-कलाकार प्राण के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विचारशील व्यक्तित्व वाले प्राण एक महान कलाकार, बेहद खुशमिजाज और पसंदीदा सह-कलाकार थे।

प्राण किशन सिकंद को सिनेमा जगत में लोग प्यार से प्राण साहब बुलाते थे। शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका निधन हुआ।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "प्राण साहब एक सज्जन पुरुष, चहेते सह-कलाकार, पेशेवर अभिनेता, अपने फिल्मी किरदारों के चरित्र में माहिर और खाली समय में एक खुशमिजाज साथी हुआ करते थे।"

अमिताभ ने प्राण साहब के साथ फिल्म 'जंजीर', 'अमर अकबर एंथनी', 'डॉन' और 'कालिया' में काम किया था।

अमिताभ (70) ने कहा कि प्राण साहब का जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक और गहरा सदमा है।

उन्होंने लिखा, "सिनेमा का एक और दिग्गज कलाकार हमें छोड़कर चला गया। फिल्म जगत की विशाल और भव्य इमारत का एक और स्तंभ गिर गया।"

End of content

No more pages to load