मेरे प्रयास से भारतीय गायकों के लिए रास्ता खुलेगा: प्रियंका

मेरे प्रयास से भारतीय गायकों के लिए रास्ता खुलेगा: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके प्रयास से दूसरे भारतीय गायकों के लिए आगे का रास्ता खुलेगा। प्रियंका ने अपने दो गीतों 'इन माई सिटी' और 'एक्जॉटिक' के जरिए अंतर्राष्ट्रीय संगीत की दुनिया में कदम रखा है।

प्रियंका ने शुक्रवार को अपने गीत 'एक्जॉटिक' के वीडियो लांच पर कहा, "संगीत की बात करें तो हमारे देश में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे बाद उन्हें भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। मैं दूसरे भारतीय गायकों और संगीतकारों के लिए रास्ता बनाऊंगी।"

प्रियंका अपनी संगीत पारी को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन वह हिंदी फिल्मों में पाश्र्व गायन की परम्परा के बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।

प्रियंका ने कहा, "भारतीय फिल्मों में अभिनेता-अभिनेत्रियां अपने लिए गीत स्वयं नहीं गाते। यह सिर्फ यहां होता है और यह फिल्मों की सफलता का एक बड़ा कारण है। हालांकि अमिताभ बच्चन सहित कुछ कलाकारों ने एक दो फिल्मों में गीत गाए हैं।"

उनके अंग्रेजी गीत 'एक्जॉटिक' में अंतर्राष्ट्रीय गायक पिटबुल ने भी प्रस्तुति दी है। प्रियंका ने गीत के कुछ अंश हिंदी में भी गाए हैं।

End of content

No more pages to load