मुझे धोती पहनना पसंद है : धनुष

मुझे धोती पहनना पसंद है : धनुष
तमिल अभिनेता धनुष इन दिनों सार्वजनिक समारोहों के दौरान अधिकांशत: धोती में नजर आते हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि उन्हें धोती पहना पसंद है क्योंकि वे पारंपरिक परिधान के समर्थक हैं।

यहां एक समारोह में धोती और शर्ट पहने धनुष ने संवाददाताओं से कहा, "बहुत से लोगों ने मुझसे यह पूछा कि मैं सार्वजनिक समारोहों में वेष्टि (धोती) क्यों पहनता हूं। मेरा उन लोगों को यही जवाब रहा कि मैं इसे पहनकर अच्छा महसूस करता हूं। और मैं एक तमिल हूं और मैं परंपरागत परिधान धोती से बंधा हूं।"

वे आने वाली तमिल रोमांटिक कमेडी "वरुतपादाता वालिबार संगम" के आडियो लांच के मौके पर बातचीत कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन पोनरम ने किया है। इसमें सिवकार्तिकेयन, सत्यराज, बिंदू माधवी, रेगिना कास्सांद्र और सूरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

End of content

No more pages to load