फैशन सिंबल सोनम को उनके गाउन ने दिखाया नीचा

फैशन सिंबल सोनम को उनके गाउन ने दिखाया नीचा
भले ही सोनम को कहा जाता हो कि उन्हें फैशन की सबसे ज्यादा समझ हैं और वह फैशन के मामले में बेहद जागरूक हैं। बॉलीवुड फैशन की महारानी सोनम को उस वक़्त बेहद ख़राब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब उन्होंने देखा कि जो पीच कलर का सुन्दर गाउन उन्होंने पहना हैं वह फटा हुआ हैं। यह वाक़या फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की चंडीगढ़ में हुई प्रेस कांफ्रेंस का हैं।

गुरूवार को चंडीगढ़ में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए के समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सोनम ने एक बेहद सुन्दर गाउन पहना था। जिसमें सोनम बेहद सुन्दर भी लग रही थी। लेकिन उनकी ये ख़ुशी उस वक़्त फुर्र हो गई जब सोनम ने देखा कि उनका गाउन फटा हुआ हैं। पता लगते ही वह तुरंत होटल के अपने कमरे में गई और सलेटी रंग के सलवार कमीज़ में वापिस आई।

वैसे सोनम मिल्खा उनके दोस्त और परिवार वालों द्वारा आयोजित इस प्रेस कांफ्रेंस में पहले से ही देरी से आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैं कि प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत सोनम से ही की गई थी दरअसल सोनम को थकान के कारण थोड़ी देरी हो गई थी क्योंकि इस इवेंट से पहले वह मीडिया ब्रीफिंग के लिए अन्य इवेंट्स में भी गई थी।"

चंडीगढ़ से एक सूत्र का कहना हैं "ज्यादातर फ़िल्मी सितारे किसी भी सामाजिक समारोह में अपने आप को सबसे बेहतर दिखाने के लिए बहुत तकलीफ उठाते हैं। सोनम भी उनमें से एक हैं।"

End of content

No more pages to load