सोनम अपनी छोटी बहन रेहा की शादी की झूठी खबर से बेहद परेशान हैं। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता हैं, वह अपनी बहन की शादी न करने की चर्चा छेड़ कर बैठ जाती हैं। जहाँ एक दो दिन पहले ही खबर आई थी कि सोनम अपनी बहन की शादी की बात पर मीडिया पर भड़क गई हैं। इस बार सोनम का कहना हैं कि मेरे घर के पुरुष तो शादी को पुराना फैशन मानते हैं।
सोनम ने एक दो दिन पहले मीडिया को चेतावनी दी थी, कि वह किसी के बारे में कोई भी खबर छापने से पहले जांच परख कर लिया करे। वहीँ अब वह शादी के बारे में अपने घरवालों के विचार प्रकट करते हुए कुछ इस तरह से बोलती हैं।
सोनम कहती हैं, "मेरे पिता शादी में विश्वास नहीं करते। उन्हें लगता हैं, यह पुराने जमाने की अवधारणा हैं। मेरे परिवार के आदमी शादी के बिलकुल खिलाफ हैं। इसलिए जो भी मुझसे शादी करेगा उसे 6 भाइयों और मेरे पिता की कसौटी से गुजरना होगा।
खबर आई थी कि सोनम की छोटी बहन रेहा अपने पुरुष मित्र करन बूलानी के साथ अगले महीने शादी करने जा रही हैं। इसके बाद सोनम ने इस बात को नकारते हुए बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
अपनी बहन रेहा की शादी की ख़बरों को सिरे से खारिज करते हुए सोनम कहती हैं, "रेहा अभी बच्ची हैं, और इतनी जल्दी शादी नहीं करने वाली हैं। भाग्यवश मेरे लिए मेरी बहन शादी नहीं कर रही हैं, क्योंकि मुझे उसके साथ घर में रहना बेहद पसंद हैं।"
सोनम के अनुसार, "रेहा अभी 5-6 साल शादी नहीं कर रही हैं। साथ ही वह अपने बारे में कहती हैं। कि वह इंडस्ट्री में से किसी के भी साथ डेट नहीं करेंगी। सोनम के बार में भी अफवाहें थी कि वह पुनीत मल्होत्रा के साथ डेटिंग कर रही हैं।"
ये सारी बातें सोनम ने 'स्टारडस्ट' पत्रिका के कवर लाँच के मौके पर कही।
मेरे घर के पुरुष शादी के पूरी तरह खिलाफ हैं: सोनम कपूर
-
Wednesday, July 31, 2013


