आम तौर पर जब किसी अभिनेता की फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार होती हैं, तो वह कही न कही तनाव में होते हैं। लेकिन अगर उसके आस पास किसी और बड़े अभिनेता की फिल्म भी रिलीज़ होनी हो तो प्रतियोगिता और बढ़ जाती हैं। ऐसी ही कुछ परिस्थितियाँ बन गई हैं किंग खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और इमरान खान की फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-2' के लिए।
इमरान खान की फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही हैं। साथ ही इस से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 9 अगस्त को किंग खान अपनी 'चेन्नई एक्सप्रेस' से पर्दे पर छाए होंगे। लेकिन इमरान कहते हैं कि उन्हें अपनी फिल्म को लेकर किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं हैं।
इमरान कहते हैं, "उन्हें अपनी फिल्म को लेकर और उसकी रिलीज़ को लेकर कोई चिंता नहीं हैं। अब बाजार बड़ा हो गया है, पिछले कुछ सालों में प्रदर्शकों की संख्या दस गुना बढ़ गई हैं। साथ ही थिएटर की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।"
इस फिल्म में 80 के दशक गुंडे का किरदार निभाने वाले इमरान खान कहते हैं। "सच यह हैं कि, इन दिनों फिल्म पहले हफ्ते में बिज़नेस के लिए बहुमत बनाती हैं। और दूसरे हफ्ते में यह बिकती हैं। यह एक प्रतियोगिता नहीं है।"
हालांकि यह रमज़ान का महिना हैं लेकिन इमरान ने रोज़े नहीं रखे हैं। इस बारे में वह कहते हैं, "मैं इस प्रोफेशनल में रहते रोज़े नहीं रख सकता। आपको एक अभिनेता के तौर पर अपने लाइफ स्टाइल को बना के रखना पड़ता हैं। नहीं तो आपके वर्कआउट के साथ सब कुछ ख़त्म हो जाता हैं। तो मुझे लगता हैं कि मैं रोज़े के लिए तैयार नहीं हूँ।"
मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान के साथ-साथ अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार में हैं।
'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' को लेकर बिलकुल चिंता नहीं हैं: इमरान
-
Wednesday, July 31, 2013


