शाहरुख ने सलमान को दिया अपने घर पार्टी का न्यौता

शाहरुख ने सलमान को दिया अपने घर पार्टी का न्यौता
शाहरुख ने सलमान की तरफ एक सद्भावना पूर्ण हाथ बढ़ाया हैं। सुनने में आया हैं कि शाहरुख ने सलमान खान को अपने दुबई स्थित घर पर होने वाली पार्टी में विशेष निमंत्रण भेजा हैं।

सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी के बाद जब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और दबंग खान शाहरुख गले मिले थे। तभी से ये खबर चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। पार्टी के बाद भी दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की ख़बरें आई। जिसमें कभी इस खबर को महज एक दिखावा बताया गया। कभी कहा गया कि सलमान और शाहरुख दोस्ती की बात पर भड़क गये हैं, तो कभी सुनने में आया कि दोनों इस बात पर चर्चा नहीं करना चाहते।

हालाँकि शुरुआत में यह भी चर्चा थी कि दोस्ती की पहल सलमान ने की हैं। लेकिन अब अगर हालिया खबर पर ग़ौर किया जाए तो लगता हैं कि शायद दोनों के बीच सच में सब कुछ ठीक हो गया हैं। साथ ही शाहरुख भी आपसी सदभावना बनाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। क्योंकि हाल ही में शाहरुख ने सलमान खान को अपने घर पर इफ्तार पार्टी के लिए विशेष निमंत्रण भेज हैं।

ज्ञात होगा कि शाहरुख ने कुछ दिनों पहले एक कांफ्रेंस में कहा था कि आज कल उनकी झोली में एक साथ बहुत सी ख़ुशियाँ आई हैं। जिसके चलते एक शानदार पार्टी का आयोजन करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, गौरी खान भी इस पार्टी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां कर रही हैं। शाहरुख खान से जुड़े लोगों के अनुसार, यह पार्टी कई ख़ुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए दी जा रही है। सबसे अहम है ईद की खुशी, फिर शाहरुख के तीसरे बच्चे के की खुशी और फिर उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी रिलीज के लिए तैयार है।

End of content

No more pages to load