'मनसे' ने दे दी'चेन्नई एक्सप्रेस' को हरी झंडी

'मनसे' ने दे दी'चेन्नई एक्सप्रेस' को हरी झंडी
इतनी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' को राज ठाकरे की सेना 'मनसे' की हरी झंडी मिल गई हैं। इस संबंध में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी गुरुवार को राज ठाकरे से मिले थे। जिससे राज ठाकरे ने शेट्टी की फिल्म को दी हुई धमकी वापिस ले ली।

खबर थी कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज के लिए महाराष्ट्र के कई सिंगल सिनेमाघरों में चल रही मराठी फिल्म के प्रदर्शन को हटाना चाहते थे। जिसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बुधवार को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को रिलीज न होने देने की चेतावनी दी थी।

खोपकर ने धमकी देते हुए कहा था, "अगर चेन्नई एक्सप्रेस के निर्माता इस समय चल रहे किसी फिल्म को रोकने का प्रयास करेंगे तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा इससे पार्टी के लोग अपने तरीके से निबटेंगे अगर 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता ऐसा करने का प्रयास करेंगे तो हम राज्य के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इसके अलावा हम गुरुवार तक उनके सभी पोस्टर्स को भी हटा देंगे।"

दुनियादारी 19 जुलाई से महाराष्ट्र के लगभग सभी गैर महानगरीय एवं छोटे शहरों के सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है। वहीं 'चेन्नई एक्सप्रेस' 9 अगस्त को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load