बॉलीवुड के चुलबुले और चॉकलेटी हीरो विवेक ओबराय अब पहली बार 'क्रिश-3' में एक बेहद खतरनाक विलेन के तौर पर नज़र आएँगे। वैसे अपने अब तक के करियर में वह इतने खतरनाक पहली बार दिख रहे हैं। जिसकी रोशन परिवार ने जमकर तारीफ़ की हैं।
'कृष-3' के निर्माता राकेश रोशन कहते हैं, "कृष-2' के जरिये हम लोगों ने ऋतिक के रूप में सुपर हीरो पेश किया था और अब कृष-3 में हम लोग सुपर विलेन पेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म में विवेक ओबराय सुपर विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म में विवेक ओबराय ने लगभग 28 किलोग्राम का भारी भरकम कास्टयूम पहना है।
ऋतिक रोशन कहते हैं, "जब हम ये फिल्म बना रहे थे तब हमारे दिमाग में केवल एक ही नाम था विवेक। वैसे मैं खुद सुपर विलेन का किरदार निभाना चाहता था, लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गयी। विवेक ने इस फिल्म में बेहद शानदार काम किया है। मैंने ऐसा कभी नहीं किया है।"
'कृष-3' में खतरनाक सुपर विलेन होंगे विवेक ओबराय
-
Wednesday, August 07, 2013


