हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह शो के प्रतिभागी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह शो में मेहमान कलाकार के रूप में दिख सकते हैं। कपिल ने 'बिग बॉस 6' के अंतिम चरण में भी मेहमान कलाकार के रूप में प्रस्तुति दी थी। कपिल ने आईएएनएस को बताया, "मैं 'बिग बॉस' के घर में शो का प्रतिभागी बनकर नहीं जाऊंगा। लेकिन शो के अंतिम चरण में मेहमान कलाकार के रूप में प्रस्तुति दे सकता हूं, जैसा मैंने 'बिग बॉस 6' में भी किया था।"
'बिग बॉस 7' की विशेष झलकियां जारी की जा चुकी हैं। इस बार शो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान दोहरी भूमिका में शो के मेजबान के रूप में नजर आएंगे। उनका एक रूप देवदूत का होगा और दूसरा शैतान का।
कपिल इन दिनों कलर्स चैनल पर अपने टीवी हास्य कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स ऑफ कपिल' में दिखाई दे रहे हैं।
'बिग बॉस 7' में अपनी प्रस्तुति के बारे में कपिल ने कहा, "मैं बिग बॉस के घर पर अधिक समय के लिए नहीं रुकूंगा। शो के एक एपिसोड के लिए मेरी एक दिन की शूटिंग होगी। मैं तो अपने घर में भी ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सकता, बिग बॉस के घर में रहना दूर की बात है।"
कपिल मचाएंगे बिग बॉस 7 में धमाल
-
Monday, August 12, 2013


