दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की सुपरहिट पंजाबी फिल्म 'जट्ट और जूलियट' एक बार फिर से पर्दे पर दिखेगी लेकिन हिंदी में। इस बार इस फिल्म को कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग खान सलमान बनाएँगे।
खान बीइंग ह्यूमेन प्रोडक्शन और हिमेश रेशमिया की कंपनी एच आर मुसिक के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म से सलमान अपने बॉडीगार्ड के बेटे को फिल्मों में चांस देना चाहते हैं। जबकि नायिका के रूप में नीरू बाजवा के नाम की चर्चा हैं।
कहा जा रहा हैं कि सलमान ने वर्ष 2012 में आई इस पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट' के राइटस 3.5 करोड़ रूपये में ख़रीद लिए है। अनुमान हैं कि अनुराग सिंह इस फिल्म को निर्देशित कर सकते है।
'जट्ट एंड जूलियट' पर फ़िदा हुए दबंग सलमान
-
Tuesday, August 13, 2013


