प्रियंका और शाहिद के प्रेम की गाड़ी जब पटरी पर चढ़ी थी, तो दोनों ने खूब जमकर इसमें सवारी की थी। लेकिन अचानक से इनकी गाडी पटरी से उतर गई और दोनों ने अपने डिब्बे अलग कर लिए लेकिन अब ऐसा लग रहा हैं कि एक बार फिर से दोनों अपने-अपने डिब्बों को जोड़ कर गाडी को फिर से पटरी पर लाने के लिए तैयार हैं। छोटी-मोटी पार्टियों में एक दूसरे से प्रेम भाव से मिलने के बाद अब एक साथ फिल्म में भी काम करने जा रहे हैं।
इन दोनों पुराने प्रेमियों को ये मौका मिला हैं इमरान खान की वजह से, क्योंकि एकता कपूर की जिस फिल्म में प्रियंका को साइन किया हैं पहले उसमें हीरो का किरदार इमरान खान निभाने वाले थे, लेकिन उन्हें जैसे ही तिग्मांशु धुलिया की फिल्म का ऑफर आया इमरान ने एकता को सॉरी कह दिया। बस इसके बाद शाहिद तो जैसे तैयार ही खड़े थे।
उन्हें जैसे ही फिल्म के लिए अप्रोच किया गया उन्होंने तुरंत इसके लिए हाँ कर दी।
यानी अब ये पुराना प्रेमी कपल एक बार फिर से पर्दे पर रोमांस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी कारण अब इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि दोनों के बीच फिर से सब कुछ ठीक हो गया हैं।
इंडस्ट्री के एक सूत्र का भी कहना हैं, "शायद यही कारण था कि शाहिद ने एकता की लुटेरा की पार्टी ज्वाइन की थी।"
एक सूत्र के अनुसार, "अंतिम रूप से इमरान को एकता की फिल्म से बहार कर दिया गया हैं। कहा जा रहा हैं कि फिल्म की डेट तीन बार बदली जा चुकी हैं। वहीँ प्रियंका के फाइनल होने से पहले कई नायिकाओं के नामों की भी चर्चा थी। यहाँ तक कि इमरान खान भी इस फिल्म का हिस्सा तभी तक रहे जब तक उन्होंने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म को साइन नहीं किया।
हालांकि एकता और इमरान के बीच जो अलग होने का फैसला हुआ हैं वह बहुत ही सोहार्दपूर्ण था। इमरान के बाद अब दोबारा से शाहिद को उनकी पूर्व प्रेमिका के साथ देखना भी काफी रोचक होगा।
इमरान खान ने शाहिद को दिया प्रियंका के करीब आने का मौक़ा
-
Tuesday, August 13, 2013


