दिव्या भारती की बहन कायनात अरोड़ा 'ग्रैंड मस्ती' से हिंदी सिनेमा में शुरुआत करने जा रही हैं। कायनात ने इस से पहले 2010 में आई अक्षय की फिल्म खट्टा मीठा में आयटम नंबर 'आइला रे आइला' किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने दक्षिण का रुख लिया। पर अब वह बॉलीवुड में एक स्थाई नायिका के तौर पर ठिकाना बनाना चाहती हैं।
'ग्रैंड मस्ती-2' 2004 में आई 'ग्रैंड मस्ती' का सीक्वल हैं, जिसे इन्द्र कुमार ने बनाया था। इस फिल्म में विवेक, रितेश और आफताब ने अभिनय किया था। वहीँ इस बार भी इस फिल्म में इन तीनो की ही तिकड़ी होगी। कायनात इसमें विवेक ओबराय के अपोजिट काम करेंगी।
कायनात कहती हैं, "मैं कामेडी और प्रेम कहानियो पर आधारित फिल्में बेहद पसंद करती हूं इसलिये चाहती थी कि कामेडी फिल्म से अपना डेब्यू करूं। हालांकि कामेडी फिल्म में काम करना आसान नही होता है। उन्होंने कहा 'ग्रैंड मस्ती' मे काम करने में बहुत मजा आया।"
वह आगे कहती हैं, "'ग्रैंड मस्ती' में विवेक ओबेराय के अपोजिट काम कर मै बेहद खुश हूं। विवेक बेहद मददगार इंसान है। मैने उन्हें नेगेदिव किरदारो में भी पसंद किया था। उनका कॉमिक अभिनय भी बहुत अच्छा है। 'ग्रैंड मस्ती' में आपको मस्ती की तुलना में दुगना मजा आने वाला है।"
इनके आलावा फिल्म में मरियम जकारिया, ब्रूना अब्दुल्लहा और सोनाली कुलकर्णी को भी लिया गया हैं।
दिव्या भारती की बहन की बॉलीवुड में एंट्री
-
Tuesday, August 13, 2013


