चित्रांगदा के साथ इश्क फरमाएंगे अमिताभ और ऋषि

चित्रांगदा के साथ इश्क फरमाएंगे अमिताभ और ऋषि
22 साल के बाद पर्दे पर एक साथ उतरने वाले दो महानायक ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सिने पर्दे पर जोड़ी बनाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं ये दोनों फिल्म में चित्रांगदा के साथ इश्क फरमाते नज़र आएँगे। 'अमर अकबर एंथनी' की इस सुपरहिट जोड़ी को अब 'मेहरुनिशा' में एक साथ देखा जाएगा।

अमिताभ बच्चन के गृह-निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म 'मेहरूनिशा' का निर्देशन सुधीर मिश्रा करने जा हैं। इस फिल्म में ये दोनों महानायक एक साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगे इसके अलावा इनके साथ चित्रांगदा को भी काम करने का मौका मिल रहा हैं।

सितंबर से शुरू होने वाली इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह, मेहरूनिसां की टायटिल भूमिका निभा रही है जिसे अमिताभ और ऋषि प्यार करने लगते है। सुधीर मिश्रा की यह फिल्म लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

End of content

No more pages to load