रणबीर का 'बदतमीज दिल' अब 'प्यार की घंटी' बजाने के लिए तैयार हैं

रणबीर का 'बदतमीज दिल' अब 'प्यार की घंटी' बजाने के लिए तैयार हैं
रणबीर कपूर जानते हैं कि युवाओं को डांस फ्लोर पर कैसे लाना हैं और कैसे उन्हें ठुमके लगाने के लिए मजबूर करना हैं। अब तक रणबीर ने जिस गाने पर सबको नचाया हैं वह 'ये जवानी हैं दीवानी' का 'बदतमीज दिल' डांस ट्रैक था। इसके बाद अब वह एक बार फिर से नये डांस ट्रैक 'प्यार की घंटी' पर थिरकने के लिए तैयार हैं। ललित पंडित द्वारा कंपोज़ और पप्पू मालिक द्वारा कोरियोग्राफ किया यह ट्रैक फिल्म 'बेशर्म' का हैं, जो रणबीर को इंट्रोड्यूज़ कराएंग।

आंतरिक सूत्रों का कहना हैं, "इस गाने के जरिये ही रणबीर कपूर फिल्म में अपना इंट्रोडक्शन देंगे। और रणबीर चाहते हैं कि उनके दर्शक इस गाने को भी पसंद करें जैसा कि उन्होंने 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म के गाने को किया था। हाल ही में रणबीर कपूर श्री लंका से मुंबई आये थे ताकि वो इस गाने के फर्स्ट लुक को देख सकें। क्योंकि रणबीर चाहते हैं कि ये गाना बद्तमीज दिल की तरह ही फैन्स को डांस करने पर मजबूर कर दे। फिल्हाल रणबीर कपूर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बॉम्बे वैलवेट' की शूटिंग कर रहे हैं।"

सूत्र आगे कहते हैं, "रणवीर प्रोडक्शन के काम में पूरी तरह से शामिल हैं। वह फिल्म की टीम से लगातार संपर्क में हैं और फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन की जानकारी लेते रहते हैं। यहाँ तक कि वह इस फिल्म के हालिया रिलीज़ हुए फर्स्ट लुक के रेस्पोंस को लेकर भी बहुत उत्सुक थे। फिल्म से जुड़े एक वक्ता का कहना हैं, वह अपने नए गाने 'प्यार की घंटी' को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं।

रणबीर पहली बार अपने माता-पिता के साथ नज़र आएँगे।

End of content

No more pages to load