सेक्सी बेब सनी लियोन एक्शन फिल्म के लिए घटा रही हैं वजन

सेक्सी बेब सनी लियोन एक्शन फिल्म के लिए घटा रही हैं वजन
लगता हैं सनी ने बॉलीवुड में हमेशा के लिए टिकने का पक्का मूड बना ही लिया हैं। इसके लिए यह भरसक प्रयास भी कर रही हैं। सुनने में आया हैं कि सनी अपनी आने वाली फिल्म के लिए वजन घटाने में लगी हैं। जिसमें वह जबरजस्त एक्शन सीन करने वाली हैं और इसके लिए सनी एक्शन सीन के हिसाब से अपने आप को परफेक्ट दिखाने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं।

उनकी यह फिल्म 'टीना एंड लोलो' हैं जो सनी की अब ताकि की कामुक और सेक्सी इमेज वाली फिल्मों से हटकर होगी। साथ ही इसमें वह अपनी कामुकता नहीं बल्कि फिटनेस और शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करने जा रही हैं।

फिल्म की डिमांड के अनुसार इस किरदार में सनी को काफी फिट एंड फाइन दिखने के साथ तेज तर्रार भी दिखना हैं। जिसके लिए सनी को अपनी फिटनेस का ख़ास ख्याल रखना पड़ रहा हैं।

सन्नी कहती हैं, "मैं निर्देशक देवांग ढ़ोलकिया की फिल्म 'टीना एंड लोलो' के लिए अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हूं, और इस फिल्म के लिए मुझे अपना वजन 10 किलो कम करना हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म में सनी पर कई स्टंट करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी के अलावा मिनिषा लांबा की भी मुख्य भूमिका है।

End of content

No more pages to load