'रॉकस्टार' अभिनेत्री नर्गिस फाकरी के अफेयर की चर्चा तो बॉलीवुड में आती ही रही हैं। लेकिन वह अपने इन सारे अफेयर्स को न सिर्फ सिरे से खारिज करती हैं बल्कि वह शादी करने से भी परहेज करती हैं। नर्गिस ने मीडिया से एक बातचीत के दौरान कहा कि वह शादी नहीं करेंगी। बल्कि वह शादी में विश्वास ही नहीं करती।
नर्गिस कहती हैं, "मैं एक स्वतंत्र महिला के तौर पर अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं अपना करियर और पैसा बनाने के लिए यहां आई हूं। मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं।" वह आगे कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अबतक के अपने प्रदर्शन से मैं बेहद खुश हूं। मैं अपने करियर का आनंद उठा रही हूं।
नर्गिस की आगे दो फ़िल्में आ रही हैं, जिनमे 'मद्रास कैफे' प्रमुख है जो 23 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा नरगिस 'शौकीन' की रिमेक और 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों में भी काम कर रही है।
शादी नहीं करना चाहती नर्गिस फाकरी
-
Wednesday, August 14, 2013


