अपने बॉलीवुड के दबंग खान के सितारे प्रेम के मामले में गर्दिश में ही रहते हैं। आए दिन उनके साथ एक नया नाम चर्चा में आता हैं और कुछ दिनों के बाद फिर उनके ब्रेक-अप की खबर आती हैं। ये सिलसिला बहुत पुराना चलता आ रहा हैं। लेकिन सलमान खान के प्रेम की गाडी पटरी पर चढ़ने से पहले ही निचे उतर जाती हैं। हाल ही में सलमान के प्रेम की चर्चा जिस रोमानियन बाला लुलिया वेंचर के साथ चल रही थी उसी पुरानी तर्ज पर सलमान की ये गाडी भी पटरी से उतर चुकी हैं।
कैट के सलमान का हाथ छोड़ने और रणबीर का दामन थामने के बाद एक और नया नाम लुलिया वेंचर सलमान के साथ लिया जा रहा था। लेकिन सल्लू की प्रेम कहानी का ये चेप्टर भी बंद होने की खबरे आ रही हैं। इस बार कहा जा रहा हैं कि ये फैसला सलमान के परिवार का था। जिसे सलमान ने तहे दिल से स्वीकार कर इस रिश्ते को ख़त्म करने का फैसला किया।
एक सूत्र के अनुसार, "लुलिया के बारे में कहा जाता रहा था कि वह शादी शुदा हैं, और उनेक पति ग्रेमी संगीतकार मारिअस मोगा हैं। लेकिन लुलिया इस बात से इनकार करती आ रही थी। इसके बाद सलमान के परिवार ने इस मामले का भार संभालने का फैसला किया था। जैसे-जैसे लुलिया के भूतकाल के बारे में बातें खुल कर सामने आई सल्लू की फैमिली ने दोनों का अलग होना ही बेहतर समझा।
इसके बाद सलमान ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस मामले का निपटारा किया। कहा जा रहा हैं कि सलमान को अंतिम समय में सिद्दीकी की ईद पार्टी में एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। इसके बाद वह एक क्लब में दिखे थे। एक और सूत्र का कहना हैं कि लुलिया सलमान के साथ हैदराबाद में उनकी आने वाली फिल्म के शूट मौजूद थी। लेकिन अब वह अपना बैग पैक कर रोमानिया वापिस चली गई हैं।
पटरी से उतर गई सलमान और लुलिया की प्रेम की गाडी
-
Wednesday, August 14, 2013


