सोनाक्षी ने जॉइन किया पेटा, लोगों से कुत्ते बिलियों को सहारा देने का किया अनुरोध

सोनाक्षी ने जॉइन किया पेटा, लोगों से कुत्ते बिलियों को सहारा देने का किया अनुरोध
शत्रुघ्न की लाडली और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को जानवरों से बहुत प्यार हैं। उन्होंने अपने साथ भी पालतू कुत्ते नैंन्सी को रखा हुआ हैं जिसे उन्होंने 14 साल पहले बचाया था। अपनी इस अच्छी आदत को सही दिशा में ले जाने के लिए सोनाक्षी अब पेटा इंडिया के साथ मुहिम में शामिल हो गई हैं।

इस मुहीम में वह वह लोगों से कह रही हैं कि वह कुत्ते और बिल्लियों को आश्रय दे। सोनाक्षी और प्रोटेक्शन एंड एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स(पेटा) इंडिया के सदस्य पशु प्रेमियों से आग्रह करते हैं कि वह सड़कों पर घूम रहे अवारा कुत्ते और बिल्लियों को अपने पालतू जानवर के रूप में अपनाएं।

अपने कॉलेज के दिनों से ही कुत्ते और बिल्लियों के प्रति बेहद नरम और सहायक रवैया रखने वाली सोनाक्षी कहती हैं, "ज्यादातर लोग जानवरों के बेचे जाने वाली जगहों से कुत्ता या बिल्ली खरीद कर घर ले जाते हैं, जबकि वहीं सड़क पर घूम रहा एक बेघर जानवर अपने घर और अच्छा जीवन जीने का अवसर खो देता है।"

End of content

No more pages to load