फिर पर्दे पर साथ नज़र आएँगे करीना और सैफ

फिर पर्दे पर साथ नज़र आएँगे करीना और सैफ
करीना और सैफ की जोड़ी रील और रीयल दोनों ही लाइफ में हिट हैं। दोनों एक साथ में 6-7 फ़िल्में कर चुके हैं। लेकिन शादी के बाद से दोनों एक साथ नज़र नहीं आए। साथ ही करीना का मानना हैं कि अब हम दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन अच्छी नहीं लगेगी। लेकिन एक बार फिर से दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखने का फ़ैसला कर ही लिया हैं।

अब तक तो दोनों के साथ आने की सिर्फ अटकले ही चल रही थी। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया हैं, और खबर हैं कि दोनों साथ में फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म सैफ के ही गृह-निर्देशन में बनेगी जिसमें सैफू ने अपनी बेगम को भी शामिल किया हैं। इसमें करीना के साथ इलियाना डिक्रूज़ की भी मुख्य भूमिका हैं।

निर्देशन राज निधिमारू और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और गोविंदा भी कैमियों रोल में नज़र आएंगे। वैसे अब तक सैफ और करीना फिल्म 'एलओसी' 'कुर्बान', 'एजेंट विनोद', 'टशन' और 'ओमकारा' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है। लेकिन शादी के बाद पहली बार दोनों को साथ देखना कुछ अलग ही मायने रखता हैं।

End of content

No more pages to load