अमीषा को 'डेसी मैजिक' से होता मां होने जैसा अहसास

अमीषा को 'डेसी मैजिक' से होता मां होने जैसा अहसास
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की पहली प्रस्तुति 'देसी मैजिक' फ्लोर पर आ चुकी है और अपनी इस पहली परियोजना की अमीषा 'नवजात' की मां द्वारा की जाने वाली परवाह की तरह देखरेख करती हैं। अभिनेत्री ने एक पत्रिका के लिए फोटो शूट के मौके पर कहा, "देसी मैजिक को लेकर मुझे ऐसा लगता है जैसे एक मां नवजात को पैदा कर रही है।"

अमीषा पहली बार फिल्म में डबल रोल कर रही हैं और इसे काफी चुनौतीपूर्ण बताती हैं।

वर्ष 2000 में अभिनेता ऋतिक रोशन संग 'कहो ना..प्यार है' से करियर की शानदार शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल ने आगे कहा, "मैंने अपने जीवन में कभी दोहरी भूमिका नहीं निभाई। यह बहुत परिश्रम मांगता है चूंकि पात्र बिल्कुल जुदा हैं। वे पनीर और चॉक की तरह हैं।"

बतौर निर्देशक शुरुआत कर रहे मेहुल मेहता की इस फिल्म में जायद खान, रवि किशन और रणधीर कपूर निर्णायक भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load