'वेलकम-2' से असीन का पत्ता हुआ साफ़, श्रुति की एंट्री

'वेलकम-2' से असीन का पत्ता हुआ साफ़, श्रुति की एंट्री
अनीज बज्मी की आगामी फिल्म 'वेलकम-2' के लिए काफी समय से हेरोइनो के नाम को लेकर कशमकश चल रही थी। जब से निर्देशकों ने 'वेलकम' के रीमेक की घोषणा की हैं, तभी से फिल्म के हीरो के लिए तो जॉन अब्राहम को तो फाइनल कर लिया गया था लेकिन नायिका के लिए तभी से कशमकश चल रही थी। पहले सोनाक्षी फिर असीन के फिल्म में फाइनल होने के बाद अब फिल्म में जॉन के अगेंस्ट श्रुति हसन को कास्ट किया गया हैं।

एक सूत्र के अनुसार, "पहले सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म के लिए फाइनल किया गया था। लेकिन सोनाक्षी की फिल्म जिसमें वह प्रभुदेवा के साथ काम कर रही हैं इस फिल्म की डेट 'वेलकम' के साथ टकरा रही थी जिसके चलते सोनाक्षी को यह फिल्म छोडनी पड़ी। इसके बाद आसीन को इस प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा गया। लेकिन अब एक और नया नाम सामने आया हैं वह श्रुति हसन का। श्रुति को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया हैं।"

फिल्म के निर्देशक इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं, "हाँ या सही हैं। हमने आसीन समेत फिल्म में कई नाम शामिल किये थे। लेकिन उन सभी में इस फिल्म में श्रुति हसन सबसे ज्यादा सही बैठती हैं। इसके अलावा हम फिरोजखान के किरदार के लिए भी किसी की तलाश में हैं।

End of content

No more pages to load