स्पाइडरमैन से प्रेरित हैं 'कृष-3' में ऋतिक और प्रियंका का किस सीन

स्पाइडरमैन से प्रेरित हैं 'कृष-3' में ऋतिक और प्रियंका का किस सीन
फिल्म 'स्पाइडरमैन' का टोबे मगुआएर और में किर्स्टन डंस्ट का वह लिप-लॉक सीन तो याद होगा ही जिसमें स्पाइडर मैन ऊपर से नीचे की और लटकते हुए नायिका को किस करता हैं। ऐसा ही कुछ हमें देखने को मिलेगा ऋतिक और प्रियंका की फिल्म 'कृष-3' में जिसमें 'कृष-3' फिल्म की हीरोइन को ऊपर से नीचे की और लटकते हुए किस करता हैं।

एक सूत्र के अनुसार, " फिल्म निर्माता फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच एक किस सीन तो चाहते थे, लेकिन कुछ हटकर। वह अब तक की बाकी फिल्मों के ट्रेंड को अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने फिल्म में 'स्पाइडर मैन' के किस सीन से प्रेरणा लेते हुए फिल्म 'कृष-3' में भी वही स्टाइल अपनते हुए ऋतिक और प्रियंका का उसी से मिलता जुलता लिप लॉक करवाया।

वैसे तो फिल्म में ऋतिक ने काफी रफ्फ और टफ़्फ़ एक्शन हीरो की भूमिका निभाई हैं। और दर्शक उन्हें इस रूप में पसंद भी करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि वह फिल्म में रोमांटिक नहीं हैं। एक आंतरिक सूत्र के अनुसार ऋतिक और उनकी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा का एक लिप लॉक सीन हैं जिसमें ऋतिक ऊपर से नीचे की और लटके हैं और वह प्रियंका को किस कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load