दीपिका और शाहरुख़ की जोड़ी हुई हिट, एक बार फिर होंगे साथ

दीपिका और शाहरुख़ की जोड़ी हुई हिट, एक बार फिर होंगे साथ
'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान और दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल ही रहा हैं। इसलिए अब दोनों की इस बेजोड़ केमिस्ट्री को निर्देशक फरहा खान एक बार फिर से भुनाने के लिए तैयार हो गई हैं। यानी फरहा की अगली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दोनों एक बार फिर से रोमांस करते नज़र आएँगे।

अब से पहले फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए शाहरुख के अपोजिट कितनी ही हीरोइनो के नाम की चर्चा रही थी। हालांकि फरहा की सबसे पहली पसंद कैट थी लेकिन उनके पास डेट न होने की वजह से वह इस फिल्म के लिए हाँ नहीं कर सकी। इसके बाद दीपिका का नाम आता था। और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद तो फरहा का ये फैसला और भी दृढ हो गया।

चर्चा हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन और नसीरउद्दीन शाह के सुपुत्र विवान शाह की भी अहम भूमिकाएं होगी।

End of content

No more pages to load