बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' का ख़िताब उठाने वाले वाले इमरान हाश्मी को भले ही इस बात पर फक्र महसूस होता हो। लेकिन इस बार उन्हें इस मामले में थोडा सा झटका ही लगा होगा। क्योंकि उनकी अगली फिल्म 'बदतमीज दिल' में करीना कपूर ने इस सीरियल किसर के साथ किस सीन देने से साफ़ मना कर दिया हैं।
दरअसल एकता कपूर और करण जौहर मिलकर एक फिल्म 'बदतमीज दिल' का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसमें करीना कपूर के साथ इमरान हाश्मी को लिया गया हैं। सुनने में आया हैं कि इमरान की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में किस सीन होना तो बनता ही था लेकिन इस सीरियल किसर की सीरिज़ को करीना ने तोड़ने का फैसला कर लिया हैं। यानी करीना ने इमरान के साथ किस सीन से साफ़ मन कर दिया हैं।
अक्षय राव द्वारा निर्देशित की जाने इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में सितंबर या अक्टूबर से शुरू होने की संभावना हैं। इस फिल्म के साथ अक्षय राव एक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। साथ ही ये रोमांटिक प्रेम कहानी करीना और इमरान की भी साथ में पहली फिल्म हैं।
करीना ने इमरान के साथ किस सीन देने से किया मना
-
Saturday, August 17, 2013


