पर्दे पर मधुबाला बनना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा

पर्दे पर मधुबाला बनना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अपने अनुसाशित स्वाभाव, कड़ी मेहनत और अदाकारी के दम पर सफलता की लगातार सीढियाँ चढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उनकी सोच का बुलंद होना स्वाभाविक ही हैं। फिल्म लुटेरा में अपनी अदाकारी और फिल्म की सफलता से उन्हें अपनी अभिनय क्षमता का अंदाजा हो गया हैं। इसीलिए अब उन्होंने अपनी अगली जो इच्छा सामने रखी हैं वह हैं मधुबाला के जीवन को पर्दे पर जीने की।

बेपनाह हुस्न की मल्लिका मधुबाला के किरदार को रूपहर्ले पर्दे पर जीने की इच्छा जताते हुए सोनाक्षी कहती हैं, "मैं जीवनी पर आधारित फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं।"

वह अपनी बात को आगे बढाते हुए कहती हैं, "मुझे लगता है कि जीवनी पर आधारित फिल्मों में काम करना बेहद रोमांचित हाता है। मैं मधुबाला की जीवनी पर बनी फिल्म में काम करना चाहती हूं। मधुबाला जी बेहद खूबसूरत थी और उनका कैरियर बहुत रोमांचक था लेकिन दुर्भाग्य से वह बहुत कम समय में हम सबको अलविदा कह गयी।"

ज्ञात हो कि सिर्फ 36 वर्ष की उम्र में 23 फरवरी 1969 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाली, मधुबाला के हुस्न और अदा का आज तक कोई सानी नहीं रहा हैं। उन्होंने रूपहले पर्दे पर अपनी जो छाप छोड़ी हैं, उसमें दिन पर दिन सिर्फ चमक आई हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'मुगले आजम', 'हावडा ब्रिज', 'कालापानी' और 'चलती का नाम गाड़ी' जैसी फिल्मों में जो अभिनय किया वह अद्भुत था।

End of content

No more pages to load