ऋषि ने कैट को उनके घर आने से किया मना

ऋषि ने कैट को उनके घर आने से किया मना
आज कल कैट के प्रेम की नैया राम के भरोसे ही चल रही हैं। उनके सितारे पूरी तरह से गर्दिश में चल रहे हैं। पहले वह अपनी और रणबीर की लीक हुई फोटोज से परेशान थी, अब सुनने में आया हैं कि कैट के घर 'कृष्णाराज' जाने पर पापा ऋषि का पारा हाई हो गया हैं। दरअसल जब से कैट के साथ रणबीर की तस्वीरे सामने आई हैं ऋषि कपूर का पारा बहुत हाई ही चल रहा हैं। ऐसे में कैट के रणबीर से मिलने उसके घर पहुंचने से ऋषि और भी ज्यादा आग बबूला हो गये हैं।

कैट को लेकर रणबीर के मम्मी और पापा की क्या राय हैं ये तो उन्हें ही पता होगा। लेकिन इस वक़्त उन्हें ये चिंता जरुर हैं कि दोनों के ऊपर मीडिया लगातार नज़र रख रही हैं। ऐसे में कैट के घर जाने से और कोई नया बवाल न खड़ा हो जाए। इस बात से ऋषि बहुत चिंतित हैं। उन्हें लगता हैं कि अगर इस तरह की खबरे उठती रही तो उनके बेटे के करियर पर असर पड़ेगा। ऐसे में दोनों का मीडिया को इस तरह का मामला खड़ा करने का मौका ही नहीं देना चाहिए।

रणबीर और कैट के व्यक्तिगत संबंधों को लेकर वह पहले भी मीडिया पर बिफर चुके हैं। जिसमें उन्होंने अपने बेटे के व्यक्तिगत जीवन को सार्वजानिक करने को लेकर मीडिया से काफी नाराजगी जताई थी। ऐसे में वह अब और कोई मौका किसी को नहीं देना चाहते।

End of content

No more pages to load