रियलिटी शो में हिस्सा लेना महंगा पडा संभावना सेठ को

रियलिटी शो में हिस्सा लेना महंगा पडा संभावना सेठ को
आइटम गर्ल के रूप में मशहूर संभावना सेठ कहती हैं कि लोग उन्हें रियलिटी शो में इसलिए लेना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह वाचाल और आक्रामक स्वभाव की हैं। संभावना 'बिग बॉस', 'दिल जीतेगी देसी गर्ल' और 'वेलकम-बाजी मेहमान नवाजी की' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस छवि के कारण कई बार उन्हें काम मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

संभावना ने आईएएनएस को बताया, "बिग बॉस से मेरी छवि गुस्सैल और तेज बोलने वाली लड़की की बन गई। इस वजह से फिल्मों में और अभिनय के क्षेत्र में काम पाना मुश्किल हो गया। यहां तक कि रियलिटी शो में लोग मुझे इसलिए लेना चाहते हैं कि उन्हें लगता है मैं आक्रामक और बहुत बोलने वाली हूं।"

संभावना कहती हैं कि 'बिग बॉस' में उनके आक्रामक स्वभाव को दिखाया गया, लेकिन उनके स्वभाव के दूसरे पहलू भी हैं, जिनके बारे में लोगों को नहीं मालूम है।

उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि मैं बस ऐसी ही हूं। लेकिन मेरा कहना है कि असल जिंदगी में मैं बिल्कुल अलग हूं। उनको लगता है कि दर्शकों ने मुझे बुरा मान लिया है। लेकिन लोग वही याद रखते हैं, जो वह देखते हैं।"

End of content

No more pages to load