पिछले कुछ समय से बिपाशा बासु की फ़िल्मी गाडी थोड़ी सी धीमी ही चल रही हैं। वह इक्का-दुक्का फिल्म में ही नज़र आ रही हैं। हाल ही में उनकी अंतिम फिल्म जो आई थी वह हॉरर फिल्म 'आत्मा' थी। लेकिन एक बार फिर से बंगाली बाला स्क्रीन पर रोमांस करती नज़र आने वाली हैं। एक बार फिर से वह 'रेस' के सह-कलाकार सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हमशक्ल' में दिखेंगी हैं।
सुनने में आया हैं कि इस फिल्म में बिपाशा एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन अवतार में दिख्नेगी। यानी वह सिर्फ सैफ के साथ ही नहीं बल्कि भेष बदलकर रितेश देशमुख के साथ भी होंगी। बिप्स के अलावा इस फिल्म में दक्षिणी नायिका तमन्ना भी हैं। सूत्रों की माने तो डायरेक्टर् साजिद खान, फिल्म में बिपाशा को लेना चाहते थे। ऐसे में उनकी प्लैनिंग है कि बिपाशा का रोल भी दूसरे ऐक्टर्स के मुकाबले अहम हो।
बिपाशा और सैफ फिर रोमांस के लिए तैयार
-
Tuesday, August 20, 2013


