'फुकरे' की भोली पंजाबन अब 'रामलीला' में होंगी 'रसीला'

 'फुकरे' की भोली पंजाबन अब 'रामलीला' में होंगी 'रसीला'
फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली रिचा चड्ढा का फ़िल्मी करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हैं। फिल्म फुकरे में अपने अभिनय से धांसू अदायगी से सबकों चौकाने वाली ऋचा चड्ढा अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में काम कर रही है।

जहाँ फुकरे में वह भोली पंजाबन के नाम से एक गैंग्स्टर की भूमिका निभाई , अब 'रामलीला' में वह एक पारंपारिक किरदार में नज़र आएंगी। इस फिल्म में काम करके ऋचा बहुत खुश हैं।

वह कहती हैं, "भंसाली की फिल्म में काम करने का ख्वाब कई कलाकार बचपन से ही देखा करते हैं। मैं लक्की हूं कि मुझे अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही उनके साथ काम करने का अवसर मिला है। वह आगे कहती हैं कि संजय अच्छे कलाकारों को वैल्यू देते हैं।

ऋचा ने 2008 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' से की जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बेनी और बबलू', और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में काम किया हैं।

End of content

No more pages to load