सौरभ गांगुली क्रिकेट के बाद लटको झटकों में करेंगे जोर आजमाइश

सौरभ गांगुली क्रिकेट के बाद लटको झटकों में करेंगे जोर आजमाइश
सौरभ गांगुली के क्रिकेट प्रेम और उनकी धांसू बल्लेबाजी से सभी वाकिफ हैं। लेकिन शायद अब सौरभ एक और नए अवतार में नज़र आए। दरअसल चर्चा हैं कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांसिग रियालिटी शो नच बलिये 'सीजन-6' के लिये सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को प्रस्ताव दिया गया हैं।

साथ ही यह भी चर्चा है कि शो के निर्माता इस सीजन के लिये सौरभ और डोना से लगातार संपर्क मे बने हुये है। यानी संभावना हैं कि क्रिकेट पिच पर अपने जोहर दिखाने के बाद अब सौरभ डांस के मंच पर भी अपना जलवा बिखेर सकते है।

वैसे अगर वैसे अगर देखा जाए तो सौरभ गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ओडिसी नृत्य में पारंगत हैं, इसलिए उन्हें तो इसमें कोई दिक्कत नहीं आएंगी लेकिन सौरभ नृत्य मे उतने निपुण नहीं है।

ज्ञात हो कि डांसिग रियालिटी शो 'नच बलिये' के अब तक पांच सीजन पूरे होने के बाद इसके के छठे सीजन की बारी हैं। जिसके प्रतिभागियो के चयन की तैयारी की जा रही है।

End of content

No more pages to load