किसने चढ़ा दिया प्रियंका का पारा सातवे आसमान पर?

किसने चढ़ा दिया प्रियंका का पारा सातवे  आसमान पर?
अगर फिल्म इंडस्ट्री में चल रही सुगबगाहट पर यकीन किया जाए तो, एक कीड़े ने प्रियंका चोपड़ा को ऐसा परेशान किया कि प्रियंका ने उस जगह पर शूटिंग करने से ही मना कर दिया और निर्देशक को वहां से ये शूटिंग रोकनी पड़ी।

ये वाक्या हैं प्रियंका की आगामी बायोपिक फिल्म 'मैरी कोम' की शूटिंग के दौरान का, जिसकी शूटिंग मनाली में चल रही थी। शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने प्रियंका को इतनी जोर से काटा कि उनकी स्कीन पर लाल रंग के चकते पड़ गए, जिस के कारण प्रियंका बहुत घबरा गई और उन्होंने उस जगह पर शूटिंग करने से साफ़ मन कर दिया।

सूत्रों के अनुसार,"जब शूट के दौरान एक कीड़े ने प्रियंका को काटा तो प्रियंका तुरंत वहां शूट न करने पर अड़ गई। कथित तौर पर नवोदित निर्देशक उमंग कुमार ने प्रियंका को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी जिस से यूनिट को अपना पैकअप कर वापिस मुंबई आना पड़ा और आगे की फिल्म को फिल्मिस्तान स्टूडियो में ही शूट करना पड़ा।

End of content

No more pages to load