'पीके' में मिस्टर परफेक्शनिस्ट संग पर्दे पर आ रहे सहकलाकार सुशांत सिंह राजपूत, आमिर खान की तारीफ में कहते हैं कि इतने अनुभवों के बावजूद आमिर बिल्कुल तह में जाकर ही शुरुआत करते हैं। 'काई पो चे' से फिल्म करियर की शुरुआत करने व 'शुद्ध देसी रोमांस' में दिखने वाले सुशांत ने कहा, "मेरे आमिर संग बहुत अधिक दृश्य नहीं हैं। मैंने उनसे कुछ गुफ्तगू की थी। वह बहुत ही प्रेरणाप्रद हैं। वह जो प्रोजेक्ट शुरू करते हैं उसकी तह से शुरुआत करते हैं। वह अभी भी छोटी चीजों को लेकर जिज्ञासु हैं। अब जबकि कुछ साबित करने को बाकी नहीं रह गया है तब भी वो इतने जोशीले हैं।"
आमिर, सुशांत की पहली फिल्म में प्रशंसा कर चुके हैं।
सुशांत ने कहा, "उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं 'काई पो चे' में पसंद आया और यह बेहद जबरदस्त है।"
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'पीके' में संजय दत्त भी हैं।
'पवित्र रिश्ता' की अपनी सह कलाकार अंकिता लोखांडे से डेटिंग कर रहे सुशांत ने कहा, मैं शादी में यकीन रखता हूं। मैं इस साल में अंत में या अगले साल शादी कर लूंगा। मैं 27 का हूं, मैं किसी समय शादी कर सकता हूं।
तह में जाकर फिल्म शुरू करते हैं आमिर : सुशांत
-
Thursday, August 22, 2013


