'रम पम पोश' का हिस्सा नहीं नील : प्रतीक

'रम पम पोश' का हिस्सा नहीं नील : प्रतीक
अपनी अगली फिल्म 'रम पम पोश' को लेकर आशान्वित अभिनेता प्रतीक बब्बर ने खुलासा किया है कि नील नितिन मुकेश इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। मंगलवार को गोल्ड जिम की एक शाखा के री-लांच पर 26 वर्षीय प्रतीक ने कहा, "मेरी अगली फिल्म 'रम पम पोश' है। यह एक रोमांचक-मनोवैज्ञानिक फिल्म है और मैं इसमें एक लेखक की भूमिका निभा रहा हूं।"

सहकलाकार के रूप में 'रम पम पोश' में अभिनेता नील कैसे हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "वह (फिल्म में) थे, लेकिन अब फिल्म में नहीं रह गए हैं।"

अपनी फिल्म 'इश्शक ' को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से प्रतीक खुश हैं लेकिन महसूस करते हैं कि यह और ज्यादा अच्छा कर सकती थी।

मनीष तिवारी निर्देशित 'इश्शक' विलियम शेक्सपियर के नाटक रोमियो एंड जूलियट का हिंदी रूपांतरण है। इसमें बतौर अभिनेत्री कॅरियर की शुरुआत करके अमायरा दस्तूर ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है।

इस फिल्म को आलोचकों से सराहना मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास नहीं कर सकी।

End of content

No more pages to load