जब मनोज हुए 'सत्याग्रह' को राजी

जब मनोज हुए 'सत्याग्रह' को राजी
फिल्म 'सत्याग्रह' में अभिनेता मनोज वाजपेयी का किरदार ग्रे के साथ-साथ हास्यपुट भी लिए हुए है। वह कहते हैं कि इन दो अलग तत्वों की मौजूदगी ने ही उन्हें यह भूमिका करने को राजी किया। आईएएनएस से बातचीत में मनोज ने कहा, "जब आपको कुछ चुनौतीपूर्ण मिले, आपको आगे बढ़ना और चुनौती को चुनना चाहिए। घृणा और हंसी के दो तत्वों ने मुझे यह फिल्म करने को मजबूर किया।"

दोनों भावों को प्रकट करना इस अभिनेता के लिए आसान नहीं था।

उन्होंने कहा, "यह एक अद्वितीय संयोजन है, लेकिन इसे तोड़ना मुश्किल था। यह बहुत कड़ी मेहनत का काम था, वहीं सेट पर बहुत मजा भी आया।" आगे उन्होंने कहा, "यह मेरे द्वारा अब तक किए गए काम से बहुत जुदा था। यह किरदार धूर्त और चालाक है।"

'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'पिंजर', 'वीर-जारा' और 'राजनीति' के जरिए अभिनय के लिए पिछले वर्षो में मनोज ने बहुत तारीफ पाई है।

30 अगस्त को रिलीज होने जा रही प्रकाश झा निर्देशित 'सत्याग्रह' में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और अमृता राव संग अन्य कलाकार भी हैं।

End of content

No more pages to load