'नौटंकी साला' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर स्टार गोल्ड पर

'नौटंकी साला' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर स्टार गोल्ड पर
अगले सप्ताहांत टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर फिल्म 'नौटंकी साला' का विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है। बेहतरीन और मनोरंजक फिल्म का प्रसारण शनिवार 31 अगस्त 2013 को रात 8 बजे होगा। 'नौटंकी साला' एक साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्म है, जिसमें बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। सहज हास्य अभिनय के धनी अभिनेता कुणाल रॉय कपूर उनके सहकलाकार हैं।

स्टार गोल्ड की कार्यकारी उपाध्यक्ष हेमल झवेरी ने कहा, "स्टार गोल्ड' ने हास्य, मारधाड़ और ड्रामा से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक कई धारदार फिल्में अपने दर्शकों के लिए पेश की हैं। 'नौटंकी साला' के प्रदर्शन के माध्यम से हम अपने दर्शकों के लिए नवीनतम बॉलीवुड फिल्म टेलीविजन पर पेश करने के अपने वादे को एक बार फिर निभा रहे हैं। 'नौटंकी साला' का वल्र्ड टीवी प्रीमियर आप अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम देख सकते हैं।"

'नौटंकी साला' राम (आयुष्मान) और मंदार (कुणाल) की दोस्ती की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह वे दोनों अपनी समस्याओं का सामना करते हैं और उन्हें हल करते हैं।

End of content

No more pages to load