'शुद्ध..' में समझदार बनी हैं परिनीति

'शुद्ध..' में समझदार बनी हैं परिनीति
'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म की झलकियों में परिनीति चोपड़ा भले ही एक चुलबुली लड़की नजर आ रही हैं लेकिन वास्तव में उन्होंने इसमें शांत और समझदार लड़की का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि वह झलकियों में खुश और चुलबुली लड़की दिख सकती हैं लेकिन फिल्म में वह वास्तव में बिल्कुल अलग इंसान हैं।

परिनीति ने कहा, "मैं बेहद समझदार और सुलझी हुई लड़की हूं, संभवत: मेरे साथ काम कर रहे दो अन्य किरदारों (सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर) से ज्यादा सुलझी हुई हूं। इसलिए आप मेरे व्यक्तित्व का बिल्कुल अलग हिस्सा देखेंगे।"

सुशांत के साथ फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई के एक कॉलेज आईं परिनीति अपने किरदार पर विस्तार से चर्चा करने पर कतराती दिखीं।

उन्होंने कहा कि उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा यह फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं।

मनीष शर्मा निर्देशित 'शुद्ध देसी रोमांस' का प्रदर्शन सात सितंबर को होगा और इससे वाणी कपूर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रही हैं।

End of content

No more pages to load