बॉलीवुड में अपनी बोल्ड और बेबाक इमेज के लिए जानी जाने वाली मल्लिका शहरावत अब शादी कर के घर बसाने के मूड में हैं। लेकिन उनका जो घर बसाने का तरीका हैं वह वही हैं जो अब तक राखी सावंत, राहुल महाजन, रतन राजपूत और वीना मलिक अपना चुके हैं। यानी वह टीवी चैनल पर स्वयंवर रचा कर अपना दूल्हा तलाशेंगी। यह कार्यक्रम 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' होगा जो जल्द ही शुरू होगा।
वैसे अब तक जो भी स्वयंवर टीवी पर रचे हैं, उनके सच का तो सभी को पता हैं। वह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट ही था, जिसने खूब प्रतिक्रिया भी बटोरी थी। अब क्या पता मल्लिका सच में शादी करना चाहती हैं या फिर यह भी चर्चा में रहने का महज एक तरीका ही हैं। वैसे अब तक जो स्वयंवर टीवी पर रचे हैं उनमे से आज सिर्फ राहुल महाजन ही हैं जो अपनी स्वयंवर जीतने वाली हम सफ़र के साथ नज़र आते हैं। अब ये तो वक़्त ही बताएगा कि मल्लिका इस सफ़र में कहाँ जा कर रुकेंगी।
सूत्रों का कहना हैं कि इस शो में 30 प्रतिभागी भाग लेंगे।
शादी कर घर बसाने जा रही हैं मल्लिका
-
Friday, August 23, 2013


